जम्होर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट कांड के एक वांछित अभियुक्त को पड़ोसी जिले जहानाबाद से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल पंडित के रूप में की गई है।मामले की जानकारी जम्होर थानाध्यक्ष सूर्यवीर कुमार गुप्ता ने दी है।