हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में मिर्ची की आड़ में ले जाई जा रही ₹75 लाख की शराब बरामदगी का मामला, कोर्ट ने आरोपी को भेजा रिमांड पर
हनुमानगढ़ में मिर्ची की आड़ में कंटेनर में लेकर है जा रही 75 लाख रुपए की शराब बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा है। इससे पहले आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ टाउन थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि यह शराब चंडीगढ़ से गुजरात लेकर है जा रही थी।