कांके: रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में दिनदहाड़े 13 लाख रुपये की लूट, होटल व्यवसायी को गोली मारी गई
Kanke, Ranchi | Dec 30, 2024 रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब दो बजे दिनदहाड़े 13 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। इस दौरान होटल व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मार दी। घायल व्यक्ति का नाम सुमित बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।