बागपत: सिलाना में तालाब की मिट्टी पर विवाद, खेल मैदान के विकास की मांग लेकर डीएम पहुंचे ग्रामीण
बागपत के सिलाना गांव में तालाब खुदाई से निकली मिट्टी को लेकर विवाद गहरा गया है। बृहस्पतिवार को करीब सुबह 10:30 बजे ग्राम प्रधान आनंदपाल और गांव के युवाओं ने मांग की है कि तालाब से निकली मिट्टी को गांव के खेल मैदान में डलवाया जाए, ताकि मैदान का स्तर सुधर सके और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।ग्रामीणों का कहना है कि खेल मैदान में मिट्टी डाले जाने से युव