फतेेहपुर: बाराबंकी में पुलिस ने किया बड़ा एक्शन: मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार, खून से सनी ईंट बरामद
बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप पुत्र राजेंद्र चौहान के रूप में हुई है, जो घटना के बाद से लगातार फरार था।