उज्जैन शहर: सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज, शहर के 100 चौराहे हाईटेक कैमरों से होंगे मॉनिटर: कलेक्टर
सिंहस्थ 2028 को लेकर उज्जैन में अधोसंरचना विकास कार्यों ने गति पकड़ ली है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और यातायात प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए शहर के 100 प्रमुख चौराहों का विकास और आधुनिकीकरण किया जाएगा। इन चौराहों को हाईटेक तकनीक से लैस किया जाएगा, जिससे ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट को बेहतर बनाया जा सकेगा।