फरीदाबाद: फरीदाबाद में आयकर विभाग की टीम ने फरीदाबाद के सेक्टर 15 सहित अलग-अलग ठिकानों पर की छापेमारी
फरीदाबाद में बुधवार को आयकर विभाग के अधिकारियों ने शहर के दो बड़े उद्योगपतियों के घर और संस्थानों अलावा 15 अलग-अलग स्थान पर छापामारी की। बताया जाता है कि फरीदाबाद के नेहरू ग्राउंड तथा सेक्टर 15 के अलावा और भी कई स्थानों पर आज सुबह 7 बजे ही आयकर विभाग की टीम पहुंच गई थी और दिनभर छापामारी का और जांच का सिलसिला चलता रहा।