फरीदाबाद: फरीदाबाद क्राइम ब्रांच 17 ने शराब तस्करी करते आरोपी को NIT से किया गिरफ्तार
आरोपी का नाम रामचरण उर्फ मोनू है जो एनआईटी की भगत सिंह कॉलोनी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को स्कूटी पर शराब तस्करी करते क़ाबू कर लिया।आरोपी के क़ब्ज़े से 150 पव्वे देशी शराब के बरामद किए गए। वहीं आरोपी को पूछताछ के बाद आज अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है