जिले के एक गांव में 18 वर्षीय युवती ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार की संध्या 6 बजे अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह और फॉरेंसिक टीम पीड़िता के घर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने पीड़िता से पूछताछ कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।