हरदोई: मंगलीपुरवा मजरा देवरिया गांव में बरगद के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप
Hardoi, Hardoi | Nov 12, 2025 हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र में युवक का शव बरगद के पेड़ में फंदे पर लटका हुआ देखा गया सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचे।इसकी सूचना पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुँची पुलिस जांच पड़ताल की।जानकारी के मुताबिक सुरसा थाना क्षेत्र के मंगलीपुरवा मजरा देवरिया निवासी पवन तीन बड़ी बहनों मे एकलौता भाई था उसकी शादी नही हुई थी पिता का काफी समय पहले निधन हो चुका है।