मुंगावली तहसील के ग्राम बम्मन खिरिया स्थित बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का बुधवार को शाम लगभग चार बजे समापन हुआ। अंतिम दिन कथा व्यास देवी कृष्ण प्रिया ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की प्रेरणादायक मित्रता का मार्मिक वर्णन किया। सुदामा चरित्र सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।