ओंकारेश्वर में अधिकमास के दौरान लाखों श्रद्धालु दर्शन और नर्मदा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान उन्हें सुलभ शौचालय सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। रातभर श्रद्धालुओं की आवाजाही के बावजूद कई शौचालय बंद मिले, जिससे विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी हुई।