हज़ारीबाग: हजारीबाग में अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विदेशी शराब व स्पिरिट बरामद
दौरवा में अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी गई हजारीबाग के पदमा थाना क्षेत्र स्थित दौरवा गांव में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में 180 लीटर नकली विदेशी शराब, 105 लीटर स्पिरिट तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। मामले में अशोक बाड़ा समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।