परिहार: भेरहिया फोर लेन पर अज्ञात वाहन की ठोकर से 11 वर्षीय बच्ची की मौत
बेला थाना क्षेत्र के भेरहिया फोर लेन पर रविवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से 11 वर्षीय पायल की मौत हो गई। वह दिलीप पासवान की पुत्री थी और घर से पानी लाने जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर बेला थानाध्यक्ष अचल अनुराग पुलिस बल के साथ