गुण्डरदेही: गुण्डरदेही में मजिस्ट्रेट को जान से मारने की धमकी, 3 करोड़ फिरौती मांगी; नक्सली बताने वाले का पत्र, पुलिस जाँच में जुटी
एक न्यायिक मजिस्ट्रेट को जान से मारने की धमकी दी गई है मजिस्ट्रेट को उनके कार्यालय में एक बंद लिफाफे के जरिए धमकी भरा पत्र मिला है जिसमें 3 करोड रुपए की फिरौती की मांग की गई है पत्र में साफ लिखा गया है कि अगर नहीं दी गई तो मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार देवांगन और उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला गुण्डरदेही थाना क्षेत्र का है जहां न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार देवांगन को उनके दफ्तर में एक लिफाफा मिला था जिसमे उन्हें जान से मारने की धमकी दिया गया है। जिसकी शिकायत के बाद पुलिस की जाँच में जुट गई है।