दरभा ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत कुल 132 विद्यार्थियों को सायकल का वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल शामिल हुए। इस अवसर सायकल पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विधायक विनायक गोयल ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी ।