पंचकूला: अम्बाला लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद वरुण चौधरी ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, पंचकूला में दी जानकारी
अम्बाला लोकसभा से कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद वरुण चौधरी के द्वारा विधायक पद से आज इस्तीफा दे दिया हैं। पंचकूला में जानकारी देते हुए सांसद वरुण चौधरी ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को मिलकर इस्तीफा दे दिया हैं। आपको बता दें कि अम्बाला लोकसभा से भाजपा की प्रत्याशी को हराकर वरुण चौधरी ने जीत हासिल की थी।