मीनाक्षी चौक पर मंगलवार को 14 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक रहे। उन्होंने कहा कि शहर का तेजी से विकास हो रहा है और मीनाक्षी चौक सहित कई प्रमुख चौराहों का स्वरूप बदला जा रहा है।