आंवला: आंवला में महर्षि कश्यप जयंती पर शोभायात्रा, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
आंवला में रविवार दोपहर 1 बजे महर्षि कश्यप जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज गार्डन और लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने कार्यालय पर कार्यक्रम हुए, जहां भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने समारोह में भाग लिया।