रिंद नदी में मिला अज्ञात किशोर का शव, इलाके में मचा हड़कंप
फतेहपुर के जहानाबाद थाना क्षेत्र में रिंद नदी से एक अज्ञात किशोर का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों और जनपदों में जानकारी भेजकर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।
📍 जहानाबाद, फतेहपुर
.
...
#GroundZeroNews #Fatehpur #Jahanabad #BreakingNews #UPNews