बिलासपुर सदर: घुमारवीं सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर और नई अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू
सीर उत्सव के मौके पर घुमारवीं सिविल अस्पताल में 500 से अधिक मरीजों ने विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया। नई अल्ट्रासाउंड सुविधा के साथ अस्पताल में प्रोजेक्ट 'सारथी' भी शुरू हुआ, जिससे मरीजों को बेहतर सेवा मिलेगी।