गुना: महुगड़ा रेलवे फाटक के पास बाथरूम करने गए एक व्यक्ति की बाइक पर रखी 315 बोर की बंदूक हुई चोरी, कैंट थाने में मामला दर्ज
गुना के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत महूगड़ा रेलवे फाटक के पास बाथरूम करने गए एक व्यक्ति की बाइक पर रखी 315 बोर की बंदूक चोरी हो गई। फरियादी गोविंद किरार ने पुलिस को बताया वह गुना से अपने गांव गोरिया जा रहा था तभी महूगड़ा रेलवे फाटक के पास बाइक पर बंदूक रखकर बाथरूम करने लगा इसी दौरान कोई चोर बंदूक चुरा ले गया।