गुना: जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 8 फरवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, अपर कलेक्टर ने दी जानकारी
गुना में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार शर्मा ने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गुना जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर 8 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।