करनैलगंज: लोन की किस्त न जमा होने पर इंडियन बैंक के कर्मचारियों ने गद्दोपुर के किसान के साथ की बदसलूकी
गद्दोपुर गांव में इंडियन बैंक के कर्मचारियों द्वारा एक किसान से की गई बदसलूकी का मामला सामने आया है। गद्दोपुर के रहने वाले किसान रूपचंद्र मौर्य ने इंडियन बैंक से डेढ लाख रुपए का लोन लिया था। लोन की किस्त जमा न होने पर बैंक मैनेजर सौरभ तिवारी अपने दो साथियों के साथ वसूली के लिए रूपचंद्र के घर पहुंचे और बदसलूकी किया जिसका वीडियो शनिवार 3 बजे सामने आया है।