किशनगंज: पीएमश्री कछियाथाना में वीर सावरकर जयंती पर आयोजित हुई सृजनात्मक गतिविधियाँ
जानकारी गुरुवार शाम 4 बजे मिली शाहाबाद ब्लॉक के पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में चल रहे 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर के दौरान वीर सावरकर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन एवं वीर सावरकर के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन ने वीर सावरकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।