छतरपुर नगर: ग्राम पुर में दीवार विवाद में पिता-पुत्रों पर हमला, तीन घायल ज़िला अस्पताल में भर्ती
महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुर में दीवार तोड़ने के विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडों से हुए हमले में पिता सहित दो पुत्र घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।घायलों ने घटना आज 14 मई सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है।पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू।