मुज़फ्फरनगर: मखियाली में प्रदूषण से हाहाकार, प्रदूषण पीड़ित परिवार ने कहा- 'जिंदगी बचाने को करना पड़ा पलायन'
मखियाली गांव में प्रदूषण को लेकर हड़कंप मचा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पेपर मिलों से निकल रहे धुएं और दूषित पानी से लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में हैं।प्रदूषण से परेशान एक परिवार गांव छोड़ने को मजबूर हो गया। पीड़ित परिवार ने कहा—“जिंदगी बचाने के लिए पलायन करना पड़ा।” मामले में किसान नेता धर्मेन्द्र मलिक ने उद्योगों के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी