पटना ग्रामीण: गौरैया स्थान के पास गैराज से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद, एक अवैध बालक गिरफ्तार
S-drive चलाने के दौरान 25 फरवरी को बाईपास थाना क्षेत्र के गौरैया स्थान के पास स्थित एक गैराज में छापेमारी की गई, जहां से दो चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। बुधवार दोपहर 3:15 बजे मामले की जानकारी SDPO पटना सिटी 2 गौरव कुमार ने दी है। वहीं छापेमारी के क्रम में एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है।