पटना ग्रामीण: मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में मिले शव मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
मेहंदीगंज थाना क्षेत्र से 24 फरवरी को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था।इस मामले को लेकर SDPO पटना सिटी 2 गौरव कुमार ने बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी है कि प्रथम दृष्टिया प्रतीत हुआ था कि उस व्यक्ति की मृत्यु गोली लगने से हुई थी।इस मामले में अनुसंधान करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।