पटना ग्रामीण: बिहार मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, राजभवन में 7 भाजपा विधायकों ने ली शपथ
बिहार मंत्रिमंडल का बुधवार को विस्तार हो गया है। बुधवार शाम 4:00 बजे राजभवन में भाजपा के 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है।भाजपा विधायक संजय सरावगी, सुनील कुमार, जीवेश मिश्रा, राजू सिंह, मोतीलाल प्रसाद, कृष्ण कुमार और विजय मंडल ने मंत्री पद की शपथ ली है।इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।