BAGHPAT DESK : खेकड़ा में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर रविवार को एक सभा आयोजित की गई। श्री राम वाटिका परिसर में गौ सेवा परिवार द्वारा आयोजित इस सभा में बड़ी संख्या में गौ सेवक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने इस मांग का समर्थन किया।
सभा के मुख्य अतिथि मथुरा से आए गोपी जी महाराज ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति में गाय के विशेष महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गाय को केवल एक पशु नहीं, बल्कि माता का दर्जा प्राप्त है। सदियों से गाय मानव समाज को दूध सहित अनेक उपयोगी और स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद प्रदान करती आ रही है। सनातन धर्म में गौ माता के प्रति गहरी आस्था है।
महाराज गोपी जी ने इस बात पर जोर दिया कि गौ संरक्षण और संवर्धन भारतीय परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने केंद्र सरकार से गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम का संचालन सुजल वर्म�