सुरंगदेवरी स्थित सिद्धेश्वर धाम में चल रहे गणेश पुराण के संगीतमय वाचन में कथावाचक पंडित ललित नारायण मिश्रा ने भक्ति के साथ शौर्यगाथाओं का प्रभावी वर्णन किया। मंगलवार को 6 बजे तक आयोजित कथा में मधु–कैटभ वध का प्रसंग प्रस्तुत करते हुए गणेश महिमा और आदिशक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। मिश्रा ने गोरा–बादल के अद्वितीय बलिदान का उल्लेख किया।