इंदौर में बदमाश लक्की कुशवाह जिलाबदर
इंदौर पुलिस की सख्त कार्रवाई के तहत आपराधिक गतिविधियों में लिप्त शातिर बदमाश लक्की उर्फ लक्की कुशवाह (28 वर्ष) निवासी देव नगर, थाना एमआईजी के खिलाफ म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस आयुक्त, इंदौर द्वारा जारी आदेश के अनुसार आरोपी को 3 माह की अवधि के लिए इंदौर शहर, इंदौर ग्रामीण तथा सीमावर्ती जिलों की सीमाओं से बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
थाना एमआईजी पुलिस ने क्षेत्र में लाउड स्पीकर के माध्यम से जिलाबदर आदेश का सार्वजनिक वाचन कर आरोपी और उसके परिजनों को आदेश के पालन के लिए पाबंद किया। साथ ही आसपास के रहवासियों को भी कार्रवाई की जानकारी दी गई।
👮♂️ अपराधियों के खिलाफ इंदौर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
#IndorePolice #MIGPolice #JilaBadar #IndoreNews #CrimeControl MPPolice IndoreCity PoliceAction LawAndOrder BreakingNews
Indore, Indore | Jun 18, 2026