नगर पंचायत के वीरा गांव में डीजे का सामान चोरी करते एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जिसे हल्का पिटाई करने के बाद पुलिस को हवाले कर दिया। पकड़े गये युवक टेकारी थाना क्षेत्र के सदोपुर गांव निवासी राजू कुमार बताया जाता है ।जिसे इलाज के लिए मखदुमपुर थाने की पुलिस शनिवार की सुबह 8:00 बजे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है।