भिंड नगर: भीषण गर्मी से जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी
भिंड जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।शनिबार की रोज सुबह करीब 10 बजे से जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों और उनके परिजनों की भारी भीड़ देखने को मिली। अस्पताल की ओपीडी में सबसे अधिक मरीज बुखार, उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन और चक्कर आन