सांगानेर: रामगंज इलाके में दिल्ली रोड स्थित एक शराब की दुकान को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाकर लाखों रुपए की लूट की
जयपुर में शराब दुकान में नकाबपोश बदमाशों के चोरी करने का मामला सामने आया है। बाइक पर आए नकाबपोश बदमाशों ने लोहे की रॉड से दुकान का शटर तोड़ा। तिजोरी तोड़कर उसमें रखे करीब 3 लाख रुपए चोरी कर ले गए। रामगंज थाना पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया- दिल्ली बाईपास रोड पर खटीक मंडी में स्थित शराब दुकान में चोरी हुई है।