महापर्व छठ को लेकर लोहपिट्टी के लच्छो अहरी घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, लाइफ जैकेट और मोटर नाव की व्यवस्था
गिरिडीह। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में पचंबा थाना क्षेत्र के लोहपिट्टी स्थित लच्छो अहरी छठ घाट पर छठ व्रतियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
मुखिया शब्बीर आलम की पहल पर जिला प्रशासन की ओर से घाट पर सुरक्षा के मद्देनजर लाइफ जैकेट, मोटर नाव और प्रशिक्षित तैराकों की तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि छठ महापर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
बताया गया कि मुखिया शब्बीर आलम और नवयुवक छठ पूजा समिति के सदस्य पिछले 15 दिनों से लगातार घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। घाट पर आने वाले छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस दौरान मुखिया शब्बीर आलम, पंचायत सचिव शाहज़ेब शमीम, रोजगार सेवक मो. इस्लाम, वार्ड सदस्य शंभुनाथ साव, वीएलई मो. सबा अंसारी सहित नवयुवक छठ पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे।
प्रशासन और पूजा समिति की सक्रियता से लच्छो अहरी छठ घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
Giridih, Giridih | Nov 14, 2026