बस्ती: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बनकटी ब्लॉक में शिक्षकों ने फूंका आतंकवाद का पुतला
Basti, Basti | Apr 26, 2025 जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोष पर्यटकों की आतंकवादियों द्वारा की गई क्रूरतम हत्या से पूरे देश मे आक्रोश है। शनिवार को दिन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बनकटी अध्यक्ष एवं जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव के संयोजन में बनकटी ब्लॉक में शिक्षकों ने आतंकवाद का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।