मंदसौर: मंदसौर सुशासन भवन के सभागृह में समग्र कार्यों के लिए लगेंगे विशेष शिविर, 12 से 18 जून तक होंगे जन कल्याण शिविर
मंदसौर के सुशासन भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने समग्र आईडी निर्माण और ई-केवाईसी के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। जिले में 12 से 18 जून तक जन कल्याण शिविर आयोजित होंगे, इनमें पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाएगा तथा लंबित प्रकरणों के निराकरण पर भी जोर रहेगा,