कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में एबीवीपी ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
दुमका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दुमका इकाई ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का विरोध किया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के घेराव और प्रदर्शन के दौरान कई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी कर जेल भेजे जाने के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया।
• नगर सह मंत्री विवेक धरे ने कहा कि झारखंड सरकार युवाओं और विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है।
• उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें उठाने वाले विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को अनुचित बताया।
• गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को जल्द रिहा नहीं किए जाने पर आंदोलन को और व्यापक करने की चेतावनी दी।
• विधानसभा घेराव सहित विभिन्न लोकतांत्रिक माध्यमों से सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराने की बात कही।
• विवेक धरे ने छात्र-छात्राओं और युवाओं से 10 अगस्त को दुमका से रांची पहुंचकर विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
• उन्होंने कहा कि युवाओं के अधिकार, रोजगार, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के हितों के लिए विद्यार्थी परिषद का संघर्ष जारी रहेगा।
• कार्यक्रम में दुमका-साहिबगंज विभाग संगठन मंत्री हिमांशु दुबे, नगर सह मंत्री विवेक धरे, शिवम जायसवाल, कॉलेज अध्यक्ष अमन सेन, गौतम कुमार मोदी, विकास भगत, देव कुमार मंडल, सुमित, अमित, पंकज एवं आर्यन समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
#दुमका #ABVP #अखिलभारतीयविद्यार्थीपरिषद #हेमंतसोरेन #पुतलादहन #छात्रआंदोलन #Jharkhand #DumkaNews #SanthalParganaKhabar