रायबरेली: रतापुर से गल्ला मंडी तक जर्जर सड़क पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा, सड़क पर धान की रोपाई कर किया अनोखा प्रदर्शन
Raebareli, Raebareli | Jul 10, 2026
नगर पालिका के अंतर्गत,रतापुर चौराहे से लेकर गल्ला मंडी तक सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है।जिसको लेकर यहां के रहने वाले स्थानीय लोगों ने,शुक्रवार को सुबह सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया है।सभासद जय वर्मा ने बताया कि, कई बार इस सड़क पर लोग चोटिल हो चुके हैं।बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।जो जानलेवा साबित हो रहे हैं शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।