बीरपुर: युवा कांग्रेस के प्रदेश सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर ने नौला पिकेट प्रभारी से की शिष्टाचार मुलाकात
गुरुवार को दोपहर करीब बारह बजे युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर आदित्य कुमार गोलू ने नौला पुलिस पिकेट पहुंचकर नव पदस्थापित पिकेट प्रभारी अखिलेश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने पिकेट प्रभारी को चादर ओढ़ाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत एवं सम्मानित किया।