सहारनपुर: ग्राम कुतुबपुर कुसानी में शादी के बाद झगड़ा, गागलहेड़ी थाने में मामला दर्ज, क्षेत्रधिकारी सदर ने दी जानकारी
17 जून 2026 को थाना गागलहेड़ी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुतुबपुर कुसानी में विवाह समारोह के बाद दावत के दौरान दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। सूचना पर तत्काल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हुए कुल छह व्यक्तियों का मेडिकल कराया गया। गुरुवार सुबह 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गागलहेड़ी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ