सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को एसएफआई के सम्मेलन का आयोजन किया गया। बुधवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार एसएफआई के सम्मेलन में 25 सदस्य कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। कार्यकारणी में गुलाम अली अध्यक्ष रंजना खींचड़ सचिव बनाए गए इस दौरान बड़ी संख्या में एसएफआई के कार्यकर्ता मौजूद रहे।