लोहरदगा: सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत केकरांग में ग्रामीणों के बीच सीआरपीएफ ने बांटी जरूरत की सामग्री
जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र केंकरांग में सीआरपीएफ 158 बटालियन के कमांडेंट राहुल कुमार के नेतृत्व में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत ग्रामीणों के बीच निशुल्क फर्टिलाइजर, टीन सीट, सोलर लालटेन, मच्छरदानी, कंबल, प्लास्टिक डब्बा, स्कूल बैग तथा खेलकूद के सामग्रियों का वितरण किया गया साथ ही स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाईयां दी गई।