लोहरदगा: सिविल कोर्ट परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन
लोहरदगा सिविल कोर्ट परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जांच में न्यायायिक पदाधिकारी, मजिस्ट्रेट और न्यायालय कर्मियों ने अपने-अपने स्वास्थ्य की जांच कराई जिसमें नेत्र, स्त्री रोग, न्यूरोलॉजिस्ट, हड्डी, गठिया और पेट संबंधी बीमारियों की जांच की गई। इस मौके पर पीडीजे राजेन्द्र बहादुर पाल ने मेडिकल कैंप का जायज़ा लिया।