लोहरदगा: बड़ी मस्जिद में परचम कुशाई के साथ शुरू हुआ 4 दिवसीय सालाना उर्स मुबारक
हजरत बाबा दुखन शाह के 99वें उर्स का आगाज शनिवार को परचम कुशाई के साथ शुरू हो गया है। अंजुमन इस्लामिया के सदर हाजी अफसर कुरैशी, सेक्रेटरी सफदर आलम सहित अंजुमन के ओहदेदारों ने हजरत बाबा दुखद शाह की मजार पर परचम लहराया। 5 फरवरी को अंजुमन इस्लामिया की ओर से चादरपोशी की जाएगी साथ ही 5 व 6 फरवरी की रात महफिले कव्वाली प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा।