लोहरदगा: पूर्व एसपी शहीद अजय कुमार सिंह की मनाई गई जयंती, अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में दी श्रद्धांजलि
लोहरदगा जिले के पूर्व पुलिस अधीक्षक शहीद अजय कुमार सिंह की जयंती पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अजय उद्यान, पुलिस केंद्र में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर डीसी और एसपी ने कहा कि शहीद अजय कुमार सिंह आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं, उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।