शामली: शामली जिले के कांधला थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 12, 2026 मंगलवार की शाम 6 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि 7 मई को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धमकी देने के संबंध में पीड़िता की तहरीर पर कांधला थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक मुकदमें में वांछित चल रहे कांधला के मोहल्ला खैल निवासी राहुल नाम के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।