राजगढ़: राजगढ़ के वार्ड 15, 16, 17 की बिजली कटौती से त्रस्त जनता ने एसडीएम-एईएन को ज्ञापन सौंपा, शहरी फीडर से सप्लाई जोड़ने की मांग
Rajgarh, Churu | Jul 6, 2026 राजगढ़ के वार्ड सं या 15, 16, 17 के निवासी बार-बार हो रही बिजली कटौती से परेशान होकर सड़क पर उतर आए। वार्डवासियों का प्रतिनिधि मंडल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लाल मोह मद भियाणी के नेतृत्व में सोमवार को एसडीएम राजगढ़ और बिजली विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर शहरी फीडर से सप्लाई जोड़ने की मांग की। लोगों ने मांग पूरी नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।